Laravel

[तेरी शाने करीमी की महिमा सब गाते है 
तेरे दर पे फरिशते भी सर अपना झुकाते है  
यू ही तो नही दुनिया सजदे तुम्हें करती है
 तेरे एक इशारे से दामन भर जाते है।]

 

सजदा तुझे किया है कोई बात देखकर
मुझ पे भी हो करम मेरे हालात देखकर

तेरे दर पे आ गया हूँ, दामन मेरा भी भर दे 
मेरी हसरतो को भी अब, दाता तू पूरा कर दे
आया में रहमतो की ,बरसात देखकर |

 

एक तेरे आसरे के सिवा, कुछ न पास मेरे 
दुनिया से क्यों में मागू सब कुछ है पास तेरे
 मुझ को नवाज दे तू ज़ज्बात देखकर |

तासीर तुझ में दाता तकदीर बदलने की 
नजरो से फकत हाथों की लकीरें बदलने की 
तेरे आगे हाथ फैले करामात देखकर 


कब माँगी तुझसे नारंग ने जग की बादशाहत 
पूरी हो हर जरुरत बस इतनी सी  है चाहत
 में मांगता दू अपनी औकात  देखकर