सतगुर के आसरे पे हम
जिन्दगी बसर करें
हम उन की रहमतों का पल पल शुकर करें
सतगुरू के आसरे .....
ख्वाबों में भी यह दिल कभी घबरायेगा नहीं
सतगुर के हम यकीन को पुखता अगर करें
'जो भी हुआ जो हो रहा आगे भी होगा जो
सतगुर को सब पता है जब हम क्यों फिकर करें
जिन्दगी में किसके क्या कमी उनसे छुपा नहीं
देगा वो वक्त पर जरूर थोड़ा सबर करें '
सागर गिराने वालों की परहवाह करें नहीं
सतगुर बचाने वाला है उनकी कदर करें।